Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लोकनायक के आदर्शों का अनुकरण सबको करना चाहिए: सेनानी

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय में शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान डीएम रंजिता व एडीएम विधुभूषण चौधरी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा लोकतंत्र सेनानी परिषद के अध्यक्ष जनकदेव तिवारी, सचिव महात्मा भाई, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, निकेश चंद्र तिवारी, लालबाबू प्रसाद, नंदलाल राम, कुणाल आनंद, अभय कुमार उपाध्याय, जयनाथ ठाकुर, सुशील गुप्ता, अनवर सिवानी, असरफ अंसारी, राजद के पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, हरिशंकर यादव, सत्यदेव सिंह, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, प्रो. महमूद हसन, सुरेंद्र पांडेय,उमेश कुमार, वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष जयराम यादव, सुनील श्रीवस्तव, दयाशंकर तिवारी, रामाकांत चौधरी, लालबाबू सिंह, जयनारायण सिंह पटेल, प्रभूनाथ सिंह, श्रीभगवान यादव,इमाम साह, मदन सिंह, सुलेमान अंसारी, लोजपा अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह, प्रदेश महासचिव मुजफ्फर इमाम, पूर्व प्रमुख महादेव पासवान सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया।

जेपी के बनाए गए रास्ते पर सबको चलना चाहिए

जयप्रकाश जयंती के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी परिषद ने सुबह नौ बजे गांधी मैदान स्थित गांधी स्मारक पर मांगों को लेकर धरना दिया। इसके बाद जेपी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोहिया कुटी शास्त्री नगर में परिचर्चा में सेनानियों ने अपनी बात रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जनकदेव तिवारी ने कहा कि जेपी के बनाए गए राह पर सबको चलना चाहिए। सचिव महात्मा भाई ने कहा कि जेपी की परिदर्शनिक कल्पना आज तक सफलभूत नहीं हुई। अन्य सेनानियों का कहा कि कई सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने जेपी के बनाए गए रास्ते पर चलने का काम नहीं किया। मौके पर सेनानी परिषद के कई सदस्य सहित अन्य लोग शामिल थे।

जेपी जयंती पर भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती गुरुवार को मैरवा नगर धर्मशाला में मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता हरिशंकर प्रसाद ने की। जेपी सेनानी के प्रखंड संयोजक धीरेंद्र पांडेय कहा कि हमें जेपी के सपनों को साकार करने की जरूरत है। संपूर्ण क्रांति को सफल बनाने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेकर हम जेपी के सपनों को साकार कर सकते हैं। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस जयंती समारोह में शामिल हैदर अली, शमशुल हक, ओमप्रकाश मल्ल, राघवेंद्र प्रसाद, कंचन सिंह, मनन यादव, बसंत प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, डॉक्टर आपसे पटेल समेत कई लोगों ने जेपी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026