Siwan News

ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले दो चोर गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान : जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर गुरुवार की अलसुबह आरपीएफ के जवानों ने दो चोरों को चोरी के छह मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों के पास से बरामद मोबाइल विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों से लूटे हुए थे। आरपीएफ उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि में व कांस्टेबल वीरेंद्र यादव प्लेटफार्म नंबर चार पर दो बजे गश्त में घूमते हुए पहुंचे तो दो लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए थे। जैसे ही उन दोनों ने जवानों को देखा भागने लगे। इसके बाद तत्काल सूचना मिली कि दोनों यात्रियों से लूटपाट करते हैं। इसके बाद उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। इसमें ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दीनानाथ यादव की मदद ली गई। पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ के बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के छह मोबाइल बरामद हुए। पकड़ा गया चोर नगर थाना क्षेत्र लक्ष्मीपुर निवासी प्रकाश कुमार कुशवाहा और गुठनी थाना क्षेत्र बरपलिया निवासी हैदर अली है। दोनों ट्रेन व जंक्शन पर यात्रियों को मोबाइल छीनने का काम करते थे जिसे गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026