परवेज अख्तर/सिवान : 12 सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रहा। मांगे पूरी नहीं होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करती रहीं तथा मांगें पूरी होने तकहड़ताल पर रहने का फैसला किया। इस दौरान यातायात बाधित होने से रागहीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के जेपी चौक पर एपेवा की ऐपवा की मंजिता कौर, मालती राम तथा जिला पार्षद जयकरण महतो, आइसा राज्य उपाध्यक्ष जयशंकर पंडित के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया तथा सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की मांग नहीं माने जाने पर सरकार पर जमकर प्रहार किया गया। जाम करीब एक घंटे तक रहा जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर प्रदीप कुशवाहा, छात्र नेता विकास पाठक, अमित कुमार, राजू साह, दीपक कुमार, पप्पू अली, रेणु देवी, उषा देवी,कुसुम देवी समेत काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।वहीं भगवानपुर हाट में आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल जारी रहा। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता मालती कुंवर के नेतृत्व में एनएच 101 जाम कर दिया। सड़क जाम होने से लोगों को हुई। परेशानी को देखते हुए अंचल निरीक्षक महावीर मांझी एवं थानाध्यक्ष राकेश मोहन स्थल पर पहुंच आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर जाम हटवाया। इस मौके पर सविता देवी, गीता देवी, फुलबदन देवी, अनीता देवी, प्रेमा कुमारी, मिताली देवी, रामावती देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, रीना देवी, रीता देवी, सीता देवी, कमलावती देवी, मीणा देवी, देवा कुमारी, नीलू देवी, मीरा देवी, कोरियर रवींद्र सिंह, शंभू प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार साह, हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार उपाध्याय, ईश्वर सिंह, भानु प्रताप सिंह आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…