दरौंदा

सऊदी से मजदूर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा नंदु टोला गांव में गुरुवार की देर संध्या सऊदी से मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग मृत मजदूर के परिवार के लोगों को सांत्वना देने में लगे रहे। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विदित हो कि थाना क्षेत्र के बगौरा पंचायत के नंदु टोला निवासी हृदयानंद महतो का पुत्र की राजू महतो की मौत 6 दिसंबर को सऊदी अरब के मालदीव में मजदूरी के दौरान छत से गिर जाने से हो गई थी। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि राजू महतो मालदीव में कंस्ट्रक्शन लाइन में मजदूरी करता था। मई 2019 में वापस आने वाला था। छह दिसंबर 2018 को करीब दो बजे परिजनों को कंपनी वालों ने फोन कर बताया कि एक साइट पर सेंट्रिंग का काम चल रहा था, इस दौरान सुबह करीब नौ बजे एक सेंट्रिंग टूट कर गिर जाने से राजू महतो की मौत हो गई है। इतना सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। राजू महतो चार भाई एवं दो बहनों में तीसरा भाई था। सभी भाई दिल्ली एवं महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करते हैं। राजू की कमाई से ही परिवार का काम चलता था। राजू का शव पहुंचने के बाद उनकी पत्नी गुड़िया देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। राजू के तीन बेटे बुलबुल (8), महेंद्र (6) एवं बजरंग (4) को देख सभी सोचने को मजबूर हो जा रहे हैं कि अब इन बच्चों की परवरिश कैसे होगा। जिला पार्षद हितेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, प्रतिनिधि सत्येंद्र शर्मा, वीरन यादव, वीरु राज, धर्मेंद्र गौरी यादव, ब्रजेश कुमार, कौलेश सिंह आदि ने पहुंचकर मृत मजदूर के परिवार के लोगों को सांत्वना दी तथा हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026