सीवान में तीन सेंटर्स पर रद्द की गई मैट्रिक के अंग्रेजी विषय की परीक्षा

सीवान: बिहार में जारी मैट्रिक की परीक्षा लगातार विवादों में आ रही है. शनिवार को सीवान के महाराजगंज में तीन परीक्षा केंद्र की पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई. अब ये परीक्षा 9 मार्च को होगी. सीवान में परीक्षा रद्द होने की वजह समय से बैंक का डिजिटल लॉकर नहीं खुलना बताया जाता है.

शनिवार को पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा थी लेकिन जिले के महाराजगंज अनुमंडल के तीन परीक्षा केंद्रों पर करीब 21 सौ परीक्षार्थी प्रथम पाली के अंग्रेजी की परीक्षा से वंचित रह गए. जैसे ही परीक्षा रद्द होने की सूचना परीक्षार्थी और अभिभावकों मिली परीक्षार्थी और अभिभावक आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. तुरंत महाराजगंज एसडीएम और एसडीपीओ पहुंच समझा-बुझाकर परीक्षार्थियों को शांत कराया.

महराजगंज अनुमंडल में कुल सात केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा चल रही है, जिसमें तीन परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी प्रथम पाली की क्वेश्चन पेपर समय से नहीं पहुंचा. बैंक का डिजिटल लॉकर समय से नहीं खुलने के कारण पेपर नहीं निकल सका और परीक्षा रद्द कर दी गई. जिन तीन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई है उनमे सिहौता बंगरा हाई स्कूल इंटर कॉलेज, उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल इंटर कॉलेज, अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय शामिल हैं.

सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि टेक्निकल कारणों से बैंक के लॉकर में क्वेश्चन पेपर रखा गया था उसका डिजिटल लॉक नहीं खुल पाया लॉकर खोलने में एक्सपर्ट को बुलाना पड़ा जिससे विलंब हुआ. विलंब के कारण महाराजगंज में तीन परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा रद्द करनी पड़ी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीवान DM ने महराजगंज SDM और SDPO के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया है. ये टीम 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सीवान जिलाधिकारी अमित कुमार पण्डेय को सौंपागी. सीवान डीएम ने कहा कि इस मामले में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026