गोपालगंज: जगमलवा हत्या के मुख्य आरोपी मैट्रिक परीक्षार्थी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के थावे थाना के जगमलवा गांव में मारपीट के दौरान हत्या के आरोपी हथुआ के शिव प्रताप हाई स्कूल के सेंटर पर मैट्रिक परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या के आरोपी हथुआ में मैट्रिक का परीक्षा दे रहा है।बताया जाता है, की थाना क्षेत्र के जगमलवा गांव में बीते 25 जून को हुई मारपीट के दौरान घायल अख्तर अली की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर थाने में मृतक के परिजन इरफान अली के बयान पर यूसुफ अली, ताजू अली, छोटे अली, नेयाजुल अली, महमद राजा, दानिश, व बचना खातून सहित सात लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस की हाथ उस समय से खाली थी।

थानाध्यक्ष विशाल आंनद के नेतृत्व में हत्या के आरोपी छोटे अली उर्फ आसिफ अली को हथुआ पोस्ट ऑफिस चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।जो मैट्रीक परीक्षा देकर घर लौट रहा था।उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी को  शनिवार के दिन मैट्रीक परीक्षा दिलाने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ हथुआ शिव प्रताप हाई स्कूल में भेजा गया था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार  आरोपी को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हत्या में शामिल  बाकी बचे  सभी आरोपियों  गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026