Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उत्पाद विभाग ने बसंतपुर व बसावं में छापेमारी कर दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

बियर की चार, विदेशी शराब की पांच बोतल व दस लीटर चुलाई शराब बरामद

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं गांव व बसंतपुर के मदेशिया होटल में रविवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दोनों जगहों से चार बोतल बियर, 180 एमएल का पांच बोतल विदेशी शराब व 10 लीटर चुलाई शराब की बरामदगी भी की गई.

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद ने बताया की बसंतपुर थानाक्षेत्र के बसावं के सतन साह का बेटा अजय साह व बसंतपुर के बजरंगी प्रसाद का बेटा विपुल प्रसाद की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार शराब कारोबारी अजय साह के पास 500 एमएल का दो बोतल बियर व 180 एमएल का पांच बोतल विदेशी शराब तथा बसंतपुर के शराब कारोबारी विपुल प्रसाद के पास 500 एमएल का दो बोतल बियर व 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ है. गिरफ्तार दोनों कारोबारियों को उत्पाद विभाग की टीम रविवार की देर शाम सिवान ले गई. छापेमारी टीम में एसआई सुमेधा कुमारी, उमेश चंद्र राय के अलावे उत्पाद विभाग के जवान शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026