Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चौराहे पर चाउमीन विक्रेता को पुलिस ने पीटा, दो जख्मी, सदर अस्पतज में चल रहा इलाज

घटना को ले एसएच 73 को आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे रखा जाम

एसडीपीओ महाराजगंज व सीवान एएसपी के समझाने पर खुला सड़क का जाम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के महाराजगंज-गोरेयाकोठी सीमावर्ती क्षेत्र अफ़राद मोड़ बाजार पर स्थानीय ओपी प्रभारी अरुण सिंह द्वारा चौमिंग चार्ट दुकान बंद करने के द्वारा पिटाई कर दी गयी . बताया जाता है कि गुड्डू चार्ट कॉर्नर बंद किया जा रहा था.

गुड्डू और उसके बड़े भाई रंजीत कुमार अपनी दुकान सात बजे संध्या में बंद कर रहे थे. दलबल के साथ अफ़राद ओपी प्रभारी अरुण सिंह आये और दुकानदार को गाली-गलौज देते हुए मारपीट कर दी. दुकानदारों द्वारा हल्ला मचाने पर आस-पड़ोस के सैकड़ों दुकानदार एकत्रित होकर दरोगा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित लोग एसएच 73 सीवान-शीतलपुर सड़क को जाम कर दरोगा अरुण सिंह को हटाने की मांग करने लगे

. सूचना पाकर सीवान के एएसपी जितेंद्र पांडे व महाराजगंज के एडीपीओ हरीश शर्मा दलबल के साथ अफ़राद घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा- बुझाकर सड़क का जाम हटवाया. वरीय अधिकारी द्वय ने उपस्थित जनता से साफ सब्दों में कहा जो दोषी होगा कार्रवाई तय है. किसी को कानून हांथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी . पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हमेसा तत्पर है. गलत पुलिसिंग करने वालों के कारनामों की जांच होगी. गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई तय है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026