Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उत्पाद विभाग ने आईटीबीपी के साथ चलाया सघन जांच अभियान

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शराब धंधेबाज के साथ ही नशा करने वालों की धरपकड़ के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने आइटीबीपी जवानों के साथ गुरुवार को जिले के विभिन्न जगहों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव स्थित पासी टोला में उत्पाद निरीक्षक जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में एक-एक घर सहित अन्य जगहों की जाचं की गई। इस दौरान अवैध शराब व जमीन के अंदर अ‌र्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया जबकि धंधेबाज फरार होने में सफल रहा।

इसके बाद पूरे दिन वाहनों को रोककर शराब धंधेबाज की जांच की जाती रही। जिससे शराब की बिक्री करनेवालों के बीच हड़कंप मचा रहा। निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें बालबंगरा गांव स्थित पासी टोला में अवैध शराब को नष्ट किया गया। आगे भी अभियान चलेगा। जांच अभियान में अरविद सिंह, उमेश चंद्रा राय आदि जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026