Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया में बैठक कर  किसानों को दी गई नई तकनीक व योजनाओं की जानकारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड के मुर्गिया टोला गांव में गुरुवार को सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) सतीश सिंह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। बैठक में सहायक तकनीकी प्रबंधक ने किसानों को नई तकनीक तथा कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे लाभ लेने को कहा। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके बाद जो योजना का लाभ लेना चाहते हैं उसका ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद ही इस योजना का लाभ मिल सकता है। उन्होंने कृषि योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मानधन योजना, फसल बीमा, अनुदानित दर पर बीज वितरण, आकस्मिक फसल योजना, मिनी किट, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, जीरो टिलेज योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने नई तकनीक से खेती करने व सिचाई करने की जानकारी दी। कलाम खान, अजहर खान सभी किसानों ने मांग की कि इस साल जीरोटिलेज से खेती कराने की मांग की तथा जीरो टिलेज मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में किसानों को तीन नवंबर को सब काम छोड़कर पहले अपने मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए संकल्प दिलाया गया। सभी किसानों को मतदान करने का संकल्प लिया। बैठक में रविशंकर सिन्हा, इम्तियाज अहमद, सैरूल खान, महताब आलम खान, कलाम खान, अदूद खान, जुम्मा खान, बाबू खान, महताब खान, वसीउल हक खान, इजहारुल खान, अताउर रहमान खान, वीडियो खान, शानू खान, लड्डू खान, मतीउल्लाह खान, अजहर खान, कमरुल खान, नेसार खान, भोलू खान, समिमुल खान, शाहिद खान, बबलू खान, फैयाज खान आदि किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026