✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान उत्पाद विभाग द्वारा 23 दिसंबर को शराब मामले में छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर से तीन युवक को गिरफ्तार करने के बाद एक आरोपित द्वारा रुपये नहीं देने पर बुरी तरह पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को शनिवार की देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान मौलेश्वरी निवासी जफर इमाम के रूप में हुई। जफर ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बताया कि हम तीनों युवक बैंठे थे।
तभी उत्पाद विभाग की टीम ने हमलोगों को शराब बरामद का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया। हमलोगों पर काफी संख्या में शराब बरामद दिखाया गया। इसके बाद दारोगा सुनील यादव द्वारा पैसा मांग गया जब नहीं दिए तो उनके द्वारा मुझे पीटा गया। शनिवार को जब जेल भेजा गया तो उनलोगों द्वारा मेरा मोबाइल एवं रुपया रख लिया गया। जैसे ही जेल गेट पर हमलोग पहुंचे तो जेल प्रशासन द्वारा दो लोगों को रखा लिया गया लेकिन मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…