परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि बच्चों के विवाद में मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहदीपुर गांव निवासी फुलपती देवी, सतेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, सुगन कुमार एवं किरण कुमारी के रूप में हुई। इसमें किरण को गंभीर चोट होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में घायल महिला फुलपती देवी ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर का 12 वर्षीय लड़का छोटू कुमार पढ़ने गया था।
इसके बाद उनके पड़ोसी उनके घर शिकायत लेकर पहुंचे की छोटू ने उनकी लड़की की पिटाई कर दी। इसके बाद जब मैंने बताया कि छोटू पढ़ने गया है वह कैसे मारपीट कर सकता था। इसी बात को मिशन वे लोग विवाद करने लगे और बात मारपीट तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की टीम मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…