बड़ी खबर

दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे कार्यपालक सहायक​

परवेज अख्तर, सिवान:- कार्य से हटाए जा रहे कार्यपालक सहायकों के पुर्ननियोजन व समायोजन की मांग के साथ ही सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कार्यपालक सहायकों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इससे सरकारी दफ्तरों में कम्प्यूटर के माध्यम से निपटाए जाने वाले कार्य पूरी तरह से बाधित रहे। रजिस्ट्री कचहरी, सहकारिता, आरटीपीएस, मनरेगा, आपूर्ति, विद्युत, लोक शिकायत निवारण व नगर परिषद में निपटाए जाने वाले कार्य ठप रहे। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्नान पर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के समीप धरना पर बैठे कार्यपालक सहायकों ने नीतीश सरकार की दोहरी नीतियों के खिलाफ जमकर निशाना साधा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कार्यपालक सहायकों को उनका वाजिब हक देने में लगातार आनाकानी कर रही है। ऐसे में सरकार द्वारा इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेने के कारण ही कार्यपालक सहायक धरना पर बैठे हैं। कहा कि कार्यपालक सहायकों के प्रति सरकार का जब-तक सकारात्मक जवाब नहीं आ जाता हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखते हुए इनके समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।

धरने के दौरान मुकेश कुमार सिटू, मुकेश कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, विवेक कुमार, ललन कुमार यादव, अजितेश प्रसाद, अकिबुल हसन, रणजीत कुमार पांडेय, अमित कुमार, राहुल राज पासवान, मुकेश कुमार, यासिका कुमारी, खुशबू कुमारी, शिल्पी कुमारी राय, अंजलि कुमारी, मनोज कुमार व शैलेश कुमार ने अपनी बात रखी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026