Siwan News

पीएनबी के सीएसपी राजपुर पसिवड़ में लाखों का गबन

परवेज अख्तर, ​सिवान:- दरौंदा प्रखंड के राजपुर पसिवड़ बाजार स्थित पीएनबी के सीएसपी पर उपभोक्ताओं ने लगभग एक लाख साठ हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं ने पीएनबी दरौंदा के शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर जांचकर सीएसपी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रखंड के पिनरथु खुर्द पंचायत के राजापुर निवासी जमाल अंसारी की पत्नी नसीम खातून ने पीएनबी दरौंदा के शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर कहा है कि पीएनबी के सीएसपी राजपुर पसिवड़ में उसका बचत खाता है। संचालक ने उसके खाते से एक लाख साठ हजार रुपये की निकासी गलत तरीके से कर ली है। बचत खाते से रुपये की निकासी के लिए सीएसपी जाने पर सादे विड्रॉल फॉर्म पर अंगूठे के निशान ले लेते थे। कुछ समय बाद कहते कि लिंक फेल हो गया, दूसरे दिन आइयेगा। उसने बताया कि खाते की जानकारी के लिए दरौंदा पीएनबी गई तो पता चला कि उसके खाते से एक लाख साठ हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। एक दूसरे खाताधारी पसिवड़ निवासी शम्सुद्दीन अंसारी ने कहा कि पीएनबी के सीएसपी पसिवड़ से रुपये निकलने के लिए 25 जनवरी 18 से लगातार चक्कर लगा रहा था। जब रुपये की निकासी नहीं हुई तब पीएनबी दरौंदा मे रुपये को ट्रांसफर किया। जब रुपया नहीं गया, तब बैंक गया। वहां पता चला कि खाते में बैलेंस ही नही हैं। इसमें रखे रुपये कैसे निकाले गए इसकी जांच करते हुए कार्रवाई के लिए पीएनबी दरौंदा को आवेदन दिया है।

क्या कहते है अधिकारी

पीएनबी के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार ने कहा कि सीएसपी राजपुर पसिवड़ के संचालक के खिलाफ शिकायत मिली है। सीएसपी द्वारा किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन पर 15 दिन पूर्व ही रोक लगा दी गई है। शिकायत से संबंधित आंकड़ा सर्किल ऑफिस को भेजा जाएगा। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026