सिवान में छठे दिन भी रहे कार्यपालक सहायक हड़ताल पर

परवेज अख्तर/सिवान: कार्यपालक सहायक का दिन प्रति दिन अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में तेजी आ रही है. अपनी मांगों हेतु शनिवार को बिहार सरकार तथा बिहार प्रसाशनिक सुधार मिशन सोसाइटी को सदबुद्धि हेतु हवन किया गया. जिसमें जिले के सैकड़ो कार्यपालक सहायक मौजूद थे. कार्यपालक सहायको का कहना था कि सरकार के खिलाफ आवाज़ उठानी बहुत जरूरी है. बिहार की सरकार जब तक मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कार्यपालक सहायको का छठें दिन भी अपने मांगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बिहार राज्य अराजपत्रित संघ के प्रदेश सचिव सुबाष चंद्र सिंह का कहना था कि आपलोगों की मांग जायज है. आपके साथ सैकड़ों संघों के द्वारा अपनी मांगों के लिए भी आंदोलन सरकार के खिलाफ किया जा रहा है.

महराजगंज अनुमंडल के पंचायत कार्यपालक सहायक भोला यादव ने कहा कि सरकार जिस तरह सहायकों को तोड़ने के लिए हर हथकंडा अपना रही है, लेकिन सरकार को नहीं पता की जो कार्यपालक सहायक आपको विश्व पटल पर पहुंच सकते है वो ही आपको रसातल में भी पहुंचने का कार्य प्रारंभ कर दिए है. आज हम सभी सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर रहे, लेकिन अगर इसके बावजूद सरकार की चेतना नहीं जगी तो सरकार का तेरहवीं भी हम कार्यपालक सहायक ही करेंगे. हवन स्थल पर मौजूद रहे कार्यपालक सहायक, आज़ाद मिश्र, रंजीत कुमार पांडे, विशाल कुमार, इफ्फत जहां, मनोज कुमार पड़ित, भोला यादव, नागेंद्र यादव, अनुराज कुमार, डॉ राकेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, ललन यादव, बृजेन्द्र यादव, अजितेश प्रसाद यादव, मुकेश ठाकुर, धनंजय पाठक, प्रदीप कुमार गोंड़, रंजीत कुमार, राहुल सोनी, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, सरिता कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, संभु कुमार, सुनील कुमार पांडेय, श्यामबहादुर राम, किताबुदिन अंसारी, संजय गुप्ता, चंदन कुमार कुशवाहा, ब्रजेश कुमार, मनोरंजन कुमार, आनंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवम कुमार सहित सैकड़ों कार्यपालक सहायक मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026