भगवानपुर के सोनवर्षा में अवैध खनन के मामले में सीओ ने स्थल से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जप्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के साहसरांव पंचायत के सोनवर्षा गांव में हो रहे अवैध खनन के मामले में सीओ युगेश दास ने संज्ञान ले लिया है. शनिवार को सीओ जब खनन स्थल पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर मिट्टी लदा हुआ पाया. सीओ की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. जबकि जेसीबी वाला चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग खड़ा हुआ. सीओ द्वारा ट्रेक्टर को जप्त कर थाना लाया गया. ट्रॉली रास्ते में पंचर हो गई तो उसे चौकीदार के हवाले किया गया. ग्रामीणों ने आवेदन देकर अवैध खनन को तत्काल रोकने की मांग की थी. उक्त जमीन ग़ैरमजूरवा है जो सरकारी है. उस पर जल जीवन हरियाली योजना से पेड़ लगाने की योजना थी. इसी बीच सड़क निर्माण करा रहे संवेदक द्वारा जेसीबी से काफी गहरा गड्ढा बना दिया गया है. जो भविष्य में जानलेवा सिद्ध हो सकता है. इस संबंध में सीओ युगेश दास का कहना है कि हल्का कर्मचारी के दिये प्रतिवेदन के आधार पर अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया जाएगा. फिलहाल ट्रैक्टर को जप्त किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026