परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन प्रखंड परिसर से उचक्कों द्वारा बाइक चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया। मिली जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी राजेश पड़ित दरौली प्रखंड में कार्यपालक सहायक पद पर पदस्थापित हैं। वे गत दिनों की तरह अपनी बाइक प्रखंड परिसर में खड़ी कर ड्यूटी करने कार्यालय में चले गए। जब शाम को घर जाने के लिए अपनी बाइक को लेने के लिए गए तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन किया, लेकिन बाइक का पता नहीं चल पाया। मंगलवार को दरौली थाना में राजेश पड़ित द्वारा बाइक चोरी का मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोरी मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…