Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पचरुखी में 18 पंचायतों के 52 वार्ड ओडीएफ घोषित

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के 18 पंचायतों के 52 वार्डो को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया। मंगलवार को पंचायतों के नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में वार्ड सभा का आयोजन कर स्वच्छता के संदेश दिए गए। साथ ही इस अवसर लोगों ने शपथ लिया कि वे लोग संपूर्ण स्वच्छता को आत्मसात कर देश को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाएंगे बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी की उपस्थिति में प्रखंड के ¨बदुसार बुजुर्ग पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि खुले में शौच की कुरीति को समाप्त करने की दिशा में आम जनता, कर्मी, पदाधिकारी एवं स्वच्छताग्राहियों का प्रयास बेहद ही सराहनीय रहा है। बीडीओ ने कहा कि एक दिन में एक पंचायत समेत 52 वार्डों का ओडीएफ घोषित होना जिले में संभवत: एक बड़ी उपलब्धि है। प्रखंड क्षेत्र में जिस तरह तेज गति से दो गड्ढों वाले शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि हम बहुत जल्द ही पूरे प्रखंड को ओडीएफ घोषित कर लेंगे। इस मौके पर बीसी महेश कुमार, जेएसएस सत्यदेव प्रसाद, सीएलटीएस राम मनोहर शर्मा, दीपक कुमार,परमानंद महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026