Categories: पटना

एक्सपर्ट का दावा….दूसरी लहर से भी बदतर हालत होगी भारत में……तेजी से फैलने वाला है ओमिक्रॉन…..

पटना: दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट भारत, ब्रिटेन, ब्राजील और चीन समेत कई बड़े देशों में पहुंच चुका है. ओमिक्रॉन के 30 से ज्यादा म्यूटेशन इसके फैलने की रफ्तार को तेज कर रहे हैं. भारत जैसे घनी आबादी वाले देश के लिए एक्सपर्ट इसे बड़ा खतरा मान रहे हैं।

साउथ अफ्रीकन DSI-NRF सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन एपिडेमायोलॉजिकल मॉडलिंग एंड एनालिसिस (SACEMA) की डायरेक्टर जूलियत पुलियम ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के भारत में तेजी से फैलने का दावा किया है. एक इंटरव्यू में पुलियम ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारत में हॉस्पिटल प्लानिंग से जुड़े मामलों के लिए तैयार रहना समझदारी भरा कदम होगा।

पुलियम ने कहा कि ओमिक्रॉन पहले संक्रमित हो चुके लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. इसका ट्रांसमिशन रेट पिछले सभी वैरिएंट से बहुत ज्यादा है. शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके लोग भी नए वैरिएंट से नहीं बच पा रहे हैं। एक्सपर्ट मानती हैं कि भारत में ओमिक्रॉन का संक्रमण बहुत ज्यादा तेजी से फैलेगा. भारत में डेल्टा वैरिएंट के कारण आई दूसरी लहर में भी बदतर हालात देखने को मिले थे।

एक्सपर्ट ने कहा, ‘ओमिक्रॉन इंफेक्शन से होने वाली गंभीरता के बारे में अभी हम बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं. मुझे लगता है कि वैक्सीनेटेड और पहले संक्रमित हो चुके लोगों में इसके हल्के लक्षण देखे जा सकते हैं. हालांकि, खराब इम्यूनिटी वालों पर इसका असर पिछले वैरिएंट्स जैसा ही हो सकता है. इसलिए हॉस्पिटल प्लानिंग के मामले में हमें बदतर हालात से लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पुलियम ने कहा, भारत में अभी तक बच्चों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू नहीं किया गया है. सुरक्षित रहने के लिए बच्चों को वैक्सीन लगवाना एक अच्छा आइडिया साबित हो सकता है. भारत अभी तक बूस्टर डोज या खराब इम्यून वालों को अतिरिक्त डोज देने पर भी फैसला नहीं कर पाया है. ये वायरस तेजी से फैल रहा है, इसलिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए इतना समय नहीं लगना चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026