Categories: पटना

शराबबंदी का सच…..नशे में धुत ASI खोज रहा था शराब पीने वाले को….लोगों ने उसे ही पकड़ा लिया तो पहुंच गया जेल….

गोपालगंज में नशे में धुत् एक ASI शराब के नाम पर महिलाओं की चेकिंग करने लगा। शराब के नशे में लड़खड़ा रहे जमादार की हरकतों को देखकर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने उसे ही पकड़ लिया तो पुलिस की खुल गयी पोल।

ये घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाने का है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक गांव में पुलिस का जमादार शराब की चेकिंग करने पहुंचा है और वह महिलाओं को सर्च कर रहा है। इसी बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस का जमादार लोगों से बच निकलने की कोशिश रहा है लेकिन पूरे वाकये का वीडियो बना लिया गया। लिहाजा मामला उजागर हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में धुत पुलिस जमादार को पकड़ने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गयी।

गोपालगंज के SP के अनुसार उन्हें पुलिस जमादार के नशे में होने की खबर मिली थी। इसके बाद डीएसपी को घटनास्थल पर भेजा गया था। डीएसपी ने जमादार की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करायी, जिसमें उसके नशे में धुत्त होने की पुष्टि हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी जमादार को गिरफ्तार करने के साथ ही सस्पेंड भी कर दिया गया है। नशे में धुत होकर चेकिंग के लिए पहुंचे जमादार का नाम चंद्रमा राम है और वह गोपालगंज के कटेया थाने में पोस्टेड था।

गोपालगंज में हुई इस घटना ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी के नाम पर हो रहे पुलिसिया खेल को उजागर कर दिया है। गौरतलब है कि शराब की चेकिंग के बहाने पुलिस के महिलाओं के कमरों में घुसने के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इस पर गंभीर सवाल उठे लेकिन नीतीश कुमार ने एलान कर दिया कि पुलिस सही काम कर रही है। उसके बाद पुलिस के लगातार कारनामे सामने आ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024