नई दिल्ली : भारत में कोरोना विकराल रूप धारण कर चुका है। हर रोज कोरोना केसों का नया रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है। 15 अप्रैल को कोरोना के दो लाख मामले सामने आए हैं। इसमें देश की राजधानी दिल्ली में आए एक दिन में 17 हजार से ज्यादा केस भी शामिल हैं। महामारी की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के मामले में भारत अब सिर्फ अमेरिका से पीछे है। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर महामारी रोग विशेषज्ञों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना महामारी का भयानक प्रकोप अगले महीने दिखेगा। अभी तो इसका चरम रूप आना बाकी है। विशेषज्ञों ने लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीके लगाने के साथ-साथ मास्क, और दो गज की दूरी बनाकर रहना होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…