Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फरार होने के मामले में नोडल पदाधिकारी से स्पष्टीकरण

परवेज अख्तर/सिवान :- प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन में बने आइसोलेशन सेंटर से 18 जुलाई को दो कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गए थे। इस मामले में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी सुनील कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में जिलाधिकारी के ज्ञापन संख्या 3006 दिनांक 18 जुलाई 2020 के पत्र में कहा गया है कि कोविड -19 से संक्रमित व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में बने आइसोलेशन सेंटर में नोडल पदाधिकारी को नामित करते हुए पॉलीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

18 जुलाई की बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आइटी भवन सह आइसोलेशन सेंटर से दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति फरार हो गए हैं, इससे प्रतीत होता है कि कर्तव्यों का निवर्हन सही ढंग से नहीं किया गया। मामले में पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का दिशानिर्देश दिया गया है, कि किस परिस्थिति में दो कोरोना मरीज आइसोलेशन सेंटर से फरार हो गए, तैनात कर्मी कहां थे, इन सभी का जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। बता दें कि दारौंदा आइसोलेशन सेंटर से दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति 18 जुलाई को फरार हो अपने घर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजापुर अपने घर चले गए थे। इसके बाद पदाधिकारियों में सनसनी फैल गई थी। दारौंदा एवं रघुनाथपुर की पुलिस के सहयोग से पुन: रात तक वापस आइसोलेशन सेंटर में आ गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026