Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बैठक में अनुपस्थित दस विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण

परवेज़ अख्तर/सिवान :- विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक शुक्रवार को आइटी भवन में हुई। इस बैठक में अनुपस्थित 10 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर उन प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रखंड के लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय बगौरा, मध्य विद्यालय कोल्हुआं, प्राथमिक विद्यालय मकतब, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदा टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दपनी, प्राथमिक विद्यालय कोड़र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उस्ती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकरी एवं प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर कन्या के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए हैं।

इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, इसमें दारौंदा के 10 विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। चुनाव से संबंधित बैठक होने के बाद भी अनुपस्थित होने वाले प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांग गया है, जिन्हें 24 घंटे के अंदर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ संबंधित विभाग को विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024