परवेज़ अख्तर/सिवान:- विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस भी अपनी तैयारी में जुट गई है। चुनाव को भय मुक्त माहौल में कराने के लिए जिले के सभी थानों में अपराधिक छवि वाले लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। एसपी कार्यालय से ऐसे लोगों की खोज कर उन पर दर्ज अब तक के आपराधिक मामले, कांड संख्या, आदि की विवरणी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है। निर्देश मिलते ही सभी थानाध्यक्ष अपने अपने स्तर से इस पर कार्य भी कर रहे हैं। चौकीदारों से ऐसे लोगों की कुंडली खंगलवाई जा रही है। सूची मिलते ही एसपी स्तर से एक बार सभी नामों पर विचार विमर्श होगा और इसके बार एसपी की अनुशंसा पर जिलाधिकारी को उसे सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार चुनाव को भय मुक्त कराने के लिए सभी थानेदारों को अभी से निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। अविलंब सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही सभी थानेदारों को बूथों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यकता के अनुसार चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराने के लिए अतिरिक्त बल की संख्या भी बताने को कहा गया है। एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि सीसीए के तहत कार्रवाई की सूची तैयार की जा रही है। अगले एक से दो दिनों में इस सूची को तैयार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…