बड़ी खबर

अभी-अभी : दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास IED धमाका, कई कारों के शीशे टूटे, NIA मौके पर रवाना

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्‍ली में स्थित इजरायली दूतावास के पास शुक्रवार को हुए धमाके से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई. विस्‍फोट स्‍थल विजय चौक से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर है जहां इस समय बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्‍ट्रपति मौजूद हैं. डीसीपी सेंट्रल सिंघल के अनुसार, यह मामूली विस्‍फोट था और कोई भी घायल नहीं हुआ है. चार-पांच कारों को विस्‍फोट के कारण नुकसान पहुंचा है. स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्‍फोटक, इसके IED होने का संदेह है, को प्‍लास्टिक के बैग में लपेटकर फर्श पर छोड़ा गया था जहां इसमें हुए विस्‍फोट से नजदीक खड़ी चार-पांच कारों को नुकसान पहुंचा. जानकारी के अनुसार, फायर डिपाटमेंट को शाम 5:11 बजे अब्‍दुल कलाम रोड पर विस्‍फोट की सूचना मिली. क्षेत्र में इस समय बड़ी संख्‍या में पुलिसबल पर मौजूद है और एरिया की घेराबंदी कर ली गई है.

सूचना मिलते ही तीन फायरटेंडर और दिल्‍ली पुलिस मौके पर पहुंची. विस्‍फोट के कारण नजदीक के चार पहिया वाहनों के शीशे टूट गए . शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि सनसनी पैदा करने के लिए इस विस्‍फोट को अंजाम दिया गया. राहत की बात यह रही कि इससे न कोई घायल और न ही संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.गौरतलब है कि फरवरी 2012 में हुए विस्‍फोट में इजरायली राजदूत की कार को नुकसान पहुंचा था.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024