सीवान: सीवान में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा. जिले के नगर थाना इलाके के स्टेशन रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है. चोरों ने मंदिर के पीछे से एक जाली को तोड़कर मंदिर में प्रवेश कर संतोषी माता के प्रतिमा पर से लाखों रुपए के आभूषण की चोरी कर ली है, वहीं दान पात्र में रखे हजारों रुपए को भी लेकर फरार हो गए हैं.
हालांकि यह कोई नई बात नहीं है इस पहले में भी कई बार इस मंदिर में चोरी जैसी बड़ी वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है. नगर थाने की पुलिस के पास मंदिर समिति के सदस्य कई बार आवेदन भी दे चुके हैं. लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई कर्रवाई नहीं हो सकी है.
आज इस चोरी की घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कोरम पूरा करने में लगी हुई है. अब जिस तरीके से चोरों द्वारा इस तरह से अंजाम दिया गया है इसे तो देखकर लगता है अब तो इंसान भगवान को भी नहीं बख्स रहे हैं. बहरहाल देखना यह होगा कि नगर थाने की पुलिस चोरों को कब तक अपनी गिरफ्त में ले पाती है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…