परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जंक्शन पर बुधवार की सुबह डाउन 11123 नंबर की ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के जनरल कोच में शराब की जांच कर रही जीआरपी की टीम ने विस्फोटक को बरामद किया। विस्फोटक झोला में रखा गया था। विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी व आरपीएफ अलर्ट मोड में आ गई और वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना के बाद करीब नौ बजे पटना से बम निरोधक दस्ता की टीम जंक्शन पर पहुंची। जहां जीआरपी पोस्ट एवं प्लेटफार्म नंबर एक को खाली करा दिया गया। इसके बाद विस्फोटक सामान को जीआरपी पोस्ट के नए भवन में लाया गया। जांच के दौरान बोरी में रखा 13 पीस कुट का पाकेट जिसमें सात पाकेट के अंदर दस-दस पीस ब्लू रंग के डिब्बा में 268-268 ग्राम डब्बा सहित काला रंग का चारकौल जैसा पदार्थ पाया गया।
विस्फोटक को अब कोर्ट के आदेश पर डिफ्यूज किया जाएगा। इधर बुधवार को पूरे दिन जंक्शन पर अधिकारियों के पसीने छूटते रहे। मामले में जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च को पुसअनि नन्हेलाल पासवान, सिपाही हरि उरांव एवं डीपीसी मो. शब्बीर खान अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही शराब की बरामदगी एवं तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी 11123 डाडन ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस के पीछे जनरल कोच की जांच कर रहे थे। तभी दूसरे समान्य बोगी के शौचालय के पास तलाशी के क्रम में एक प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई। जिसे थाना में लाया गया।बताया कि दस-दस पीस प्लास्टिक के पुड़िया में बारूद जैसा पदार्थ जिसका वजन 196 ग्राम तथा छह पाकेट के अंदर दस-दस पीस ब्लू रंग के डब्बा में 166-166 ग्राम डब्बा सहित काला रंग का चारकौल जैसा पदार्थ कुल 28.720 किलो डिब्बा सहित बरामद हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…