सिवान: सम्राट चौधरी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को बनाया गया है। इसकी सूचना जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई सभी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सिवान में भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता बहुत खुश है क्योंकि हम लोगों को एक युवा ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष मिले हैं। हम सभी कार्यकर्ता ईश्वर से प्रार्थना करते हैं उनके नेतृत्व में पार्टी बिहार में बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने में पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, देवेशकांत सिंह, जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी, पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, सहित अन्य मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026