ग्वालियर-बरौनी दैनिक विशेष गाड़ी के संचालन अवधि में विस्तार

परवेज अख्तर/सिवान : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 04185 ग्वालियर-बरौनी दैनिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 मार्च से 30 अप्रैल तथा 04186 बरौनी-ग्वालियर दैनिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 02 मार्च से 01 मई तक किया जाएगा। जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि 04185 ग्वालियर-बरौनी दैनिक विशेष गाड़ी ग्वालियर से 12.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते मैरवा से 04.33 बजे, सिवान से 04.55 बजे, दारौंधा से 05.03 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशन होते बरौनी 12.50 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 04186 बरौनी-ग्वालियर दैनिक विशेष गाड़ी बरौनी से 18.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते सिवान से 01.45 बजे, मैरवा से 02.03 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशन होते ग्वालियर 20.35 बजे पहुंचेगी। बताया कि पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। निरस्तीकरण में दरभंगा से 19 फरवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। अमृतसर से 21 फरवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026