गुठनी: हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक, राशन-केरोसिन का छाया रहा मुद्दा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख कामोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष जन समस्याओं को रखा। टड़वा पंचायत के मुखिया धनंजय सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र को और सुविधाजनक बनाने की मांग की। वहीं सोनहुला पंचायत के मुखिया विजय सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र को पंचायत से ही निर्गत करने की बात सदन में उठाई। वहीं गुठनी पश्चिमी के मुखिया वंदना सोनी ने प्रोजेक्ट बालिका स्कूल के सामने अतिक्रमण तथा वहां से मांस, मछली बाजार और उसकी दुकानों को हटाने की मांग की। उन्होंने नलकूप, सिंचाई, मजदूरों के लिए राशन की व्यवस्था, कोरोना काल में प्रवासियों के लिए पैसा और अन्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया।

पंचायत समिति सदस्य कुंवर विश्वकर्मा ने क्षेत्र में कई जगहों पर बने जुए के अड्डे और मादक पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाकर मामले को और गर्म कर दिया। इसके जवाब में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना था कि ऐसे जगहों को चिह्नित कर पुलिस छापेमारी कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं सदस्यों ने सदन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी, पीएचसी में एआरबी की कमी, उप स्वास्थ्य केंद्र की बहाली, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बिजली व्यवस्था की दयनीय हालत, जन्म प्रमाण पत्र में देरी, कर्मचारियों की लेट लतीफी, राशन कार्ड निर्गत में देरी, राशन वितरण में धांधली सहित कई मुद्दों पर जमकर बहस किया। मौके पर सीओ शंभूनाथ राम, बीडीओ धीरज कुमार दुबे, सीडीपीओ गीतांजलि, एमओ राजीव रंजन, उप प्रमुख रवीद्र पासवान, मुखिया हरिवंश रजक, मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य राजू गुप्ता, मुरारी लाल श्रीवास्तव, मुखिया शीला देवी समेत सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026