बड़ी खबर

बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने की खबर निकली फर्जी, IPRD ने ट्वीट कर दी जानकरी

पटना : बिहार में कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच, एक फर्जी खबर ने सभी को भरोसे में ले लिया. इस खबर को न सिर्फ छोटे मीडिया घरानों ने चलाया बल्कि बड़े-बड़े मीडिया घरानों ने तो लाइव में इसकी जानकरी दी. दरअसल ये खबर है बिहार में जारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की. इस खबर की पुष्टि के लिए गृह विभाग द्वारा जारी एक पत्र  सार्वजानिक किया गया. लेकिन कुछ ही देर बाद इस बात की जानकरी विभाग को मिली तो उन्होंने इस खबर को फेक बताते हुए ट्वीट किया.

उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल उस लेटर के साथ लिखा कि 29 जुलाई को जारी यह लेटर जो सोशल मीडिया में वायरल है. यह लेटर बिल्कुल फेक है. बताते चलें कि आखिर इस खबर पर लोगों ने भरोसा कैसे कर लिया. दरअसल कुछ दिनों  पहले से सोशल मीडिया पर ये बात चल रही थी कि बिहार में लॉकडाउन 15 अगस्त तक बढ़ा दिया जायेगा. इसे लेकर सरकार जल्द ऐलान करेगी. लेकिन सरकार के ऐलान करने से पहले ही ये खत वायरल हो गया. जिसने लोगों को भ्रमित कर दिया.

ये अलग की बात है कि आने वाले दिनों में कोरोना को लेकर सरकार कोई फैसला ले सकता है या लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकता है. लेकिन जबतक सरकार की मुहर न लगे तब तक इस तरह की हर खबर फर्जी ही होती है.

जाहिर है इनदिनों अफवाहों का बाजार सबसे ज्यादा गर्म है. जहां कोरोना को लेकर अफवाहें लोगों के दिलो दिमाग में घर कर गई है और लोग डिप्रेशन का शिकार होने लगे हैं, उसी तरह अब इस तरह के ख़त लोगों को भ्रमित कर रही है. कोरोना काल में सबसे अहम् ये है कि आप सतर्क रहें और अफवाहों से बचकर रहें.

Source – CityPostlive

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024