Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जलजमाव से परेशान लोगों ने फतेहपुर बाईपास को किया दो घंटे जाम

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के आधे से ज्यादा मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि नगर परिषद के कई वार्डों की सड़कें तालाब का रूप लेने लगी हैं। शहर के वार्ड नंबर 34 में बारिश के जलजमाव हो जाने के कारण लोगों का घर से निकलना बंद हो चुका है। इससे आजिज होकर बुधवार की सुबह शहर के स्थित पाल नगर मोड़ पर जलजमाव से गुस्साए स्थानीय लोगों ने फतेहपुर बाइपास मार्ग को बास बल्ले से बांधकर आवागमन बाधित कर दिया।

इसके बाद सड़क पर करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। जिसके कारण बाइपास रोड में गाड़ियों की लंबी लाइन लग गईं थीं। आक्रोशित लोगों को कहना था कि बारिश में यह स्थिति हर बार उत्पन्न होती हैं। हमलोगों ने कई बार नगर परिषद सहित जिला प्रशासन को सूचित किया, कई बार जलनिकासी के निदान के लिए गुहार लगाई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। नाली का सारा पानी रोड पर जमा हो गया है इससे संक्रमण का खतरा बन गया है।

जैसे ही इसकी सूचना नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित को हुई वे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद सूचना पर मौके पर सदर एसडीओ, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय पहुंचे और नगर परिषद के अधिकारियों को बुलावा कर स्थानीय लोगों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कहा। नप के अधिकारियों ने लोगों को जल्द ही पानी निकासी का समाधान निकालने का आश्वासन दिया इसके बाद जाम को हटाया गया और मुख्य पथ पर आवागमन को बहाल कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026