परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में चल रहे एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक से 5 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई है. पीड़ित संचालक मुंशी प्रसाद का पुत्र मंटू कुमार ने बताया कि नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 कदम दूरी पर उसका डायग्नोस्टिक सेंटर चलता है. शुक्रवार की संध्या 4 बजे उसे फोन पर रंगदारी की मांग की गई. फोन करने वाले ने खुद को थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी कुलदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह बता रहा था.
5 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी मिली है. उक्त आरोपी प्रखंड प्रमुख के पति राजेश पाण्डेय पर जानलेवा हमला मामले में भी मुख्य आरोपी है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…