परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के सोनाकारा गांव में पत्नी की निधन का सदमा पति ने बर्दाश्त नहीं सके जिससे 65 वर्षीय पति श्रीभगवान चौधरी का हार्ड अटैक से निधन हो गया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सोनाकारा गांव निवासी श्री भगवान चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी की शनिवार की दो पहर निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार थी. जहां सीवान से इलाज कराने के बाद ठीक होने पर ठीक हो गयी थी.
तभी शनिवार को अचानक पत्नी की स्वभाविक निधन की खबर जैसे ही 65 वर्षीय पति श्रीभगवान चौधरी को लगी. वे सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाये.जिससे उनका निधन हो गया. पति पत्नी की एक साथ निधन के पश्चात पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. एक साथ घर से दो अर्थी निकलने पर सबकी अंखे नम हो गयी. मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियां है. सभी बच्चों की शादी हो चुकी है. देर शाम पति पत्नी का दाह संस्कार रकौली गांव स्थित सरयू घाट पर दाह संस्कार किया गया. घटना को ले मृतक के परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…