Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फेसबुकिया आंदोलनकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

फेसबुक पर आंदोलन की चेतावनी देने में था माहिर

बड़हरिया के रह चुका था उपप्रमुख

पूर्व उपप्रमुख  व तीन पर दर्ज हुई थी रंगदारी मांगने की प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- रविवार की देर शाम नगर थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर रंगदारी के मामले में फरार चल रहे पूर्व उपप्रमुख फहीम आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे नगर थाना के हाजत में बंद करके रखी हुई है।उधर नगर थाना की पुलिस ने इसकी सुचना बड़हरिया थाना पुलिस को भी दे दी है।बतादें की जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के महबूब छपरा गांव निवासी पूर्व उपप्रमुख सह बीडीसी सदस्य फहीम आलम और तीन अन्य अज्ञात लोगों पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मो. नसरुद्दीन ने बड़हरिया थाने में प्राथमिकी कांड सं.207/18 दर्ज कराई थी पीड़ित व्यक्ति गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छितौली गांव निवासी मो. साकिर के पुत्र हैं। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान के क्रम में घटना सही निकली।और वरीय पुलिस पदाधिकारी के सुपरविजन में केस को सत्य माना गया।तथा गिरफ्तारी का आदेश भी दिया गया था।बतादें की पीड़ित नसरुद्दीन ने अपने बयान में कहा था कि महबूब छपरा निवासी सह पूर्व प्रमुख फहीम आलम और तीन अज्ञात लोगों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही थी।उधर पुलिस अन्य कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी हुई है।उधर उसके गिरफ्तारी पर बड़हरिया विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी मो.लड्डन मियां ने कहा की कानून को मानते हुए  पुलिस ने अपना काम किया है।दूसरी ओर उन्होंने कहा की गिरफ्तार रंगदार फेसबुकिया आंदोलनकारी है।तथा सिर्फ फेसबुक पर ही आंदोलन की चेतावनी देता है।तथा सभ्य व सम्भ्रांत परिवार को झूठा आश्वासन देकर गुमराह व ठगने का काम इसके आदतों में सुमार है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024