Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पांच दिवसीय पोलियो अभियान शुरू, 5.90 लाख दी जाएगी खुराक

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल के आइसीयू परिसर में रविवार को पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान नवजात को खुराक पिलाकर सिविल सर्जन शिवचंद्र झा ने शुरू किया। अभियान के तहत पांच लाख 90 हजार 627 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सीएस ने बताया कि जिले के सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को अगले पांच दिनों तक पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में कुल पांच लाख 25 हजार 858 घरों के बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 1302 होम टू होम टीम का गठन किया गया है। जबकि 148 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। 34 मोबाइल टीम भी है। वहीं अभियान की सफलता के लिए 475 सुपरवाइजर की सेवा ली जा रही है। मौके पर डीएस डॉ एमके आलम, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन,अस्पताल प्रबंधक निशांत सगार, इमामुल होदा, अशोक कुमार शर्मा सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024