परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक नरेंद्रपुर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं होने पर बैंक में तोड़फोड़ के साथ आठ केवी के जनरेटर के मोटर की चोरी कर ली। इस मामले में बैंक के प्रबंधक अर्जुन कुमार ने गुरुवार को आंदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात को आरोपित किया है। आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा बैंक में घुसकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें जब सफलता हासिल नहीं हुई तो बैंक के जनरेटर के मोटर की चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह हमलोग बैंक में 10.20 बजे बैंक की चारदीवारी का ताला खोलकर प्रवेश किया तो देखा कि जनरेटर का मोटर चोरी कर ली गई है। यह जेनरेटर बैंक के कार्य के लिए रखा गया था। गेट देखने से पता चला है कि चोरों ने बैंक के दरवाजे की कुंडी तोड़कर बैंक में प्रवेश करने का प्रयास किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…