परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े प्रतापपुर गोली कांड मामले की सुनवाई हुई। मामले में अभियोजन पक्ष ने कांड के अनुसंधानकर्ता शिवजी सिंह को शेष गवाही के लिए अदालत में प्रस्तुत किया। विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में मो. शहाबुद्दीन की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने गवाह शिवजी सिंह का जिरह किया। शिवजी सिंह ने तैयार किए गए सीजर लिस्ट का समर्थन किया। समय अभाव के चलते गवाही पूरी नहीं हो सकी और अदालत ने शेष जिरह के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। विदित रहे कि वर्ष 2001 में मो. शहाबुद्दीन के पैतृक गांव प्रतापपुर में पुलिस और अपराध कर्मियों के बीच गोलीबारी की घटना की गई थी, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल का निधन हो गया था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…