✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
राधा माघव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित इस्कान के तत्वाधान में शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार को निकाली गई। रथ यात्रा शहर के श्रीनगर सुदर्शन चौक स्थित बीके डीएवी स्कूल के समीप स्थित मंदिर परिसर से निकलकर गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, थाना मोड़, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़ सहित अन्य स्थानों से होते हुए पुन: श्रीनगर पहुंची। शहर में पहली बार रथ यात्रा निकलने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूरा इलाका जय जगन्नाथ के नारों से गूंज रहा है। महाप्रभु के दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे थे। गर्मी के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महाप्रसाद का वितरण हुआ। हर जगहों पर स्वागत के लिए लोग खड़े रहे। मधुर हरिनाम संकीर्तन, भावमय नृत्य, विपुल प्रसाद वितरण इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा।
—
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…