✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के एक होटल में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर उपस्थित हुए। विचार गोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजनों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज ही के दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने तानाशाही का परिचय देते हुए 1975 में देश में आपातकाल लगाकर राष्ट्र के लोकतांत्रिक व्यवस्था को कलंकित किया था। उस वक्त मात्र 21 महीने में एक लाख दस हजार निर्दोष लोगो को गिरफ्तार कर अनेकों प्रताणना दिया गया।
यहां तक की लोकतंत्र की चौथी स्तंभ प्रेस मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उस समय देश की हालत बहुत ही भयावह थी। लोगों के अंदर इतना डर था कि लोग देश में एक तरह का तानाशाही वाले लोकतंत्र में जी रहे थे, लेकिन मां भारती के वीर सपूतों ने हार तक नहीं मानी और न्याय व्यवस्था ने इस आपातकाल को खत्म कराकर इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त कर दिया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, विधायक देवेशकांत सिंह, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, राहुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, कार्यक्रम के संयोजक कुंदन सिंह सहित डाक्टर, शिक्षक, प्रोफेसर भी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…