छपरा

नगरा के रघुनाथपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन कैंप का आयोजन

  • परिवार नियोजन के बारे में महिलाओं व पुरूषों को दी गयी जानकारी
  • स्थाई व अस्थाई साधनों पर हुई चर्चा
  • परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए किया गया जागरूक

छपरा: जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत जिले के नगरा प्रखंड के रघुनाथपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें इच्छुक दंपतियों व लाभार्थियों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण किया गया। साथ हीं एएनएम के द्वारा परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में जागरूक किया तथा परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कैंप आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी तथा स्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। परिवार नियोजन कैंप के दौरान बास्केट ऑफ चॉइस कंडोम, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली आदि का निशुल्क वितरण किया गया।

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक जागरूकता

केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी ने कहा कि सीमित परिवार बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के साथ खुशहाल परिवार की पहचान होती है। दो से अधिक बच्चे होने पर बच्चों की बेहतर परवरिश बाधित होती है। इसके लिए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई साधनों को बढ़ावा देना जरुरी है। परिवार नियोजन के प्रति पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक जागरूकता दिख रही है। पुरुषों को भी परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की जरूरत है । आप और हम सबको मिलकर जनसंख्या को स्थिर करना है। इसके लिए समय से परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग भी करना होगा। संसाधन सीमित होने पर हम अपने बच्चों की सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं । आज के समय की माँग है कि बच्चे दो ही अच्छे. जितने अधिक बच्चे होंगे समस्याएँ उतनी ही जटिल होंगी।

परिवार नियोजन के साधनों को अपनाना जरूरी

केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी ने बताया सीमित परिवार बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के साथ खुशहाल परिवार की पहचान होती है। दो से अधिक बच्चे होने पर बच्चों की बेहतर परवरिश बाधित होती है। इसके लिए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई साधनों को बढ़ावा देना जरुरी है। इसे ध्यान में रखते हुए स्लम बस्ती में लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी उपाय जैसे महिला एवं पुरुष नसबंदी, प्रसव उपरांत नसबंदी और अस्थायी उपाय जैसे कंडोम, कॉपर-टी, आईयूसीडी, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, गर्भ निरोधक गोली आदि के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही प्रोत्साहन धन-राशि के बारे में भी लोगों को बताया गया।

कोरोना से बचाव को दी गयी जानकारी

परिवार नियोजन के साथ-साथ महिलाओं व पुरूषों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी। इससे बचाव के लिए मास्क का उपयोग, नियमित हाथों की धुलाई, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024