परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाने के कचनार पंचायत के शुभहाता टोले में रविवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दर्ज प्राथमिकी को उठाने के लिए एक पक्ष द्वारा बार-बार धमकी दिए जानेसे पूरा परिवार अनहोनी की घटना से सहमा हुआ है। इस संबंध में पीड़ित मनोरंजन कुमार सिंह ने सिसवन थाने में आवेदन देकर अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मनोरंजन सिंह ने सिसवन थाने में दिए अपने आवेदन में लिखा है कि हरिनंदन सिंह के परिवार से गत सोमवार को मेरे घर के लोगों से भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें मेरे पिता जनार्दन सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी। इसकी प्राथमिकी मैंने सिसवन थाने में दर्ज कराई हैं। उसी प्राथमिकी को उठाने के लिए हरिनंदन सिंह के दामाद रघुनाथपुर निवासी संजय कुमार सिंह तीन चार अज्ञात लोगों के साथ सोमवार की दोपहर ढाई बजे मेरे दरवाजे पर आए और धमकी देते हुए कहने लगे कि केस उठा लो नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी गवाह को सिवान नहीं पहुंचने देंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…