पचरुखी प्रखंड

शौचालय निर्माण में अवैध वसूली का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के शौचालय लाभार्थियों से अवैध वसूली का धंधा की चर्चा जोरों पर है। प्रति शौचालय दो हजार से तीन हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि नए शौचालय के भुगतान में दो हजार रुपये लिए जाते हैं, जबकि थोड़ा पुराना शौचालय के लिए तीन हजार रुपये फिक्स है। प्रखंड क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग वसूली के लिए एजेंसी का कार्य कर रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का स्पष्ट आदेश है कि जो शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करेगा वहीं भुगतान करेगा। जसौली निवासी रूबिया खातून का कहना है कि यहां की वार्ड सदस्या के घर एक ही छत के नीचे दो-दो लोगों को भुगतान कर दिया गया। वहीं पचरुखी के एक विकास मित्र को दो भुगतान हुआ। ऐसा यह कोई अकेला मामला नहीं है ऐसे मामले दर्जनों है, जबकि कई ऐसे लोग हैं जो पैसा देने से इन्कार कर रहे हैं उनके भुगतान में विलंब से किया जा रहा है। इस संबंध में जब बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी की गई तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमने पहले चार पर प्राथमिकी की अनुशंसा कर चुका हूं, इसकी भी जांच की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026