परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर के नया बाजार स्थित पन्ना मार्केट के समीप बुधवार की रात्रि फागिंग करने के दौरान नगर परिषद के कर्मी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत लक्ष्मीपुर निवासी सरफराज अली ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से की है।पीड़ित ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर पन्ना मार्केट के पास फागिंग कर रहा था।
इसी दौरान जीवन यादव ने गाड़ी रोक कर नशे की हालत में उतर कर अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगा। साथ ही अपने निजी सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों से भी हाथ पैर तोड़कर , जान से मारकर दाहा नदी फेंकवा देने की धमकी दी। निजी गार्डों ने हथियार के बल पर जबरन खींचते हुए गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। कर्मी ने दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग कार्यपालक पदाधिकारी से की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…