छपरा

प्रसिद्ध आभूषण व्यवसायी सह भाजपा नेता की घायल मां का मशरक पीएचसी में मौत

मृत महिला की पहचान छपरा शहर के प्रसिद्ध आभूषण व्यवसायी सह भाजपा नेता वरुण प्रकाश की मां 55 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई

छपरा : मशरक पीएचसी में शनिवार की सुबह सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में एक महिला को एम्बुलेंस पर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मृत महिला की पहचान छपरा शहर के प्रसिद्ध आभूषण व्यवसायी सह भाजपा नेता वरुण प्रकाश की मां 55 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई।मामले में परिजनों ने बताया कि वह गोपालगंज अपने मायके गई थी। वही से वापस आने के दौरान छपरा-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर सिवान जिला के महादेवा ओपी अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी , मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से पटना ले जाया जा रहा था कि सिवान शीतलपुर मशरक एस एच-73 पर मशरक के पास उनकी स्थिति गंभीर देख पीएचसी मशरक में लाया जहां उनकी मौत हो गई।

मौके पर ही एम्बुलेंस से पार्थिव शरीर को उनके छपरा स्थित आवास पर लाया गया। पीएचसी मशरक में भाजपा नेता वरूण प्रकाश और परिजनों के चित्कार से पीएचसी परिसर का माहौल गमगीन हो गया।विदित हो कि भाजपा नेता वरुण प्रकाश शहर के एक बड़े आभूषण व्यवसायी होने के साथ ही एक समाजसेवी के रूप में भी प्रख्यात हैं। जिन्होंने कोरोना काल और बाढ़ प्रभावित लोगों की समुचित मदद किया है। विदित हो कि इससे पूर्व वरुण प्रकाश के पिताजी का भी देहांत एक सड़क हादसे में ही हो गया था।उनका छपरा शहर में श्री प्रकाश आर्नामेनट के नाम से प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024