Gopalganj News in Hindi

रैंक प्वाइंट पर बाइक सवार बदमाशों ने किया फायरिंग

गोपालगंज: हथुआ के मीरगंज शहर स्थित हथुआ रेलवे रैंक प्वाइंट पर शनिवार को दिन-दहाड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने रैंक प्वाइंट पर गिट्टी लोड कर रहे एक जेसीबी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें चालक बाल-बाल बच गया। हांलाकि एक गोली जेसीबी के टायर में लग गई। गोली चलने से दहशत में आया जेसीबी चालक भाग खड़ा हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर काम कर रहे मजदूर काम छोड़ कर भाग गए। बाद में घटना की सूचना पाकर मीरगंज पुलिस व थावे जीआरपी मौके पर पहुंची। जहां मौके पर तीन खाली कारतूस को बरामद किया गया। जांच में जुटी पुलिस ने रैंक पर काम रहे मजदूरों से पूछताछ की। बाद में गोली से क्षतिग्रस्त जेसीबी को पुलिस अभिरक्षा में ले जाया गया। जेसीबी हरखौली के एक व्यक्ति की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि हथुआ रेलवे के रैंक प्वाइंट पर शनिवार को गिट्टी उतारा जा रहा था कि इसी बीच करीब सवा ग्यारह बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश आ धमके। रैंक के बीचोंबीच सेन्टर में गिट्टी की लोड कर रहे एक जेसीबी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में जेसीबी चालक बाल-बाल बच गया। उसके बाद बदमाश करीब छह राउन्ड फायरिंग कर दहशत फैला दी। दहशत के मारे मजदूर व अन्य लोग भागने लगे।

बाद में बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद रैंक पर गिट्टी उतारने में लगे मजदूर भाग गए। हांलाकि काफी देर बाद मजदूर काम पर लौटे। इधर,मौके पर पहुंची पुलिस घटना की पूरी जानकारी ली। थावे जीआरपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गोलीबारी में अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026