गोपालगंज के चर्चित वार्ड पार्षद मुन्ना किन्नर अपने समर्थकों संग मिलकर सिवान में मचाया उत्पात

  • थाने में मारपीट की शिकायत करने पहुंचे दर्जनों मंगलामुखी
  • अपने ही साथियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना परिसर में शुक्रवार की शाम करीब दो दर्जन की संख्या में मंगलामुखी पहुंच थानाध्यक्ष से मारपीट की शिकायत करने हुए आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान मंगलमुखियों थाने में आवेदन देकर शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका आरोप था कि वे सभी कैलगढ़ पाठक मोड़ के समीप बधाई कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मंगलामुखियों ने बताया कि कैलगढ़ के पास पाठक मोड़ पर विद्याराम के घर पर बधाई करने के लिए मंगलामुखी चंदा, स्वीटी, रूबी, शकीला समेत आधा सहित करीब आधा दर्जन नाच रहे थे तभी मीरगंज के वार्ड पार्षद मुन्ना किन्नर 20 -25 की संख्या में लोगाें के साथ शराब पीकर और लाठी, डंडा हथियार के साथ आए और उन लोगों से मारपीट कर घायल कर दिया।

इस मामले में मंगलामुखी मुन्ना सहित मुस्कान, नैना सहित 20- 25 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। हालांकि इस संबंध में मंगलामुखियों ने बताया कि उनके साथ शराब पीकर सभी लोग मारपीट किए तथा हथियार से भी उनके साथ मारपीट की गई। स्वीटी किन्नर ने बताया कि मुन्ना किन्नर ने कट्टा के बट से उन पर वार किया तथा गहना और आभूषण बगैरह छीन लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026