परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के तेतहली पंचायत के मननपुरा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की तैयारी को ले ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया पति हरजीत मांझी ने की। बैठक में 22 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित महायज्ञ की तैयारी पर चर्चा की गई तथा कुछ सदस्यों को अलग-अलग कार्य की जिम्मेवारी दी गई।
हरजीत मांझी ने बताया कि महायज्ञ के दौरान आचार्य डा. रामशंकर दास महाराज द्वारा प्रतिदिन शाम छह बजे से आठ बजे रात्रि तक भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। समिति के तमाम सदस्यों ने इसकी तैयारी पर अपनी अपनी बातें रखी। बैठक में दीनानाथ सिंह, मुंशी सिंह, राजू मांझी, लालबाबू चौधरी, रजनीश पांडेय, राजनारायण सिंह, केश्वर सिंह, जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…