परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर में शनिवार को गांधी सेवा न्यास के अध्यक्ष श्रीकृष्णा साह के नेतृत्व में समारोह आयोजित कर पूर्व थानाध्यक्ष उदय कुमार की विदाई एवं नए थानाध्यक्ष रंधीर कुमार का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह एवं मंच संचालन वशिष्ठ प्रसाद ने किया। इस दौरान पूर्व थानाध्यक्ष को उपहार देकर विदाई दी गई तथा उनके कार्यकाल की सराहना की। वहीं नए थानाध्यक्ष को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व थानाध्यक्ष ने यहां के लोगों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं नए थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण रखने का आश्वासन दिया। समारोह को जिला पार्षद उमा देवी, डीपीएस के संचालक एजाज अली सिद्दीकी, उपप्रमुख कन्हैया यादव, लक्ष्मण सिंह, अरुण सिंह, मुल्कमालिक सिंह, मेघनाथ प्रसाद, बिंदेश्वरी सिंह, संदेश महतो, दुर्गा भगत, राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर एसआई राजकुमार राम, अखिलेश कुमार सिंह, राजकुमार झा, एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत, ललित यादव, रामजी सिंह यादव, जगदीश प्रसाद तथा पूर्व थानाध्यक्ष उदय कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…