भगवानपुर हाट

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल, दो रेफर

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर तथा पचरुखी के सादिकपुर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन छात्रा समेत पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक छात्रा समेत तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच 101 पीएनबी बैंक के पास शनिवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर निवासी विजय गुप्ता के पुत्र आशुतोष कुमार (18) तथा दूसरा जीबी नगर थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी सोना राम का पुत्र जितेंद्र राम (20) बताया जाता है। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ. पंकज कुमार ने आशुतोष कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण पीएमसीएच रेफर किया, जबकि दूसरे युवक जितेंद्र राम को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल जितेंद्र राम अपने फुफेरा भाई को पहुंचाने रामपुर कोठी गया था। वह शनिवार को बाइक से घर लौट रहा था तभी दूसरी ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई और दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में दोनों की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी घटना पचरुखी प्रखंड के सादिकपुर ढाला के पास हुई जहां टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन छात्रा घायल हो गईं। बताया जाता है कि पिपरा गांव से दो बाइक से चार छात्रा परीक्षा देने पचरुखी गांधी स्मारक उच्च विद्यालय जा रही थीं। तभी सादिकपुर ढाला के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर अगली बाइक से टकरा कर घायल हो गया। घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भागने में सफल रहा। इस दौरान दोनों बाइक पर सवार तीन छात्राएं घायल हो गईं। साथ चल रहे परिजन तथा सूचना मिलने पर प्राचार्य बच्चन सिंह ने घायलों को तुरंत पीएचसी पहुंचा कर इलाज कराया गया। घायलों में सुगांती कुमारी, अनुराधा कुमारी एवं गुड़िया कुमारी शामिल हैं। घायलों में सुगांती कुमार को गंभीर चोट है।घायल तीनों छात्राओं को किसी तरह परीक्षा में शामिल कराया गया। परीक्षा दूसरी पाली में थी। इस घटना में दोनों बाइक चालक की भी हल्की चोट लगी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026